गंगापार, फरवरी 21 -- बिहार के छपरा जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत भिलही खाकी गांव निवासी रोहित कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और बिना पैसे यात्रा का संदेश देते हुए 30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा में वे देश के सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग और चारों धामों के दर्शन करेंगे। हाल ही में वे सैदपुर हाईवे होते हुए वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। रोहित ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी यात्रा शुरू की थी, जिसे 540 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वाराणसी से दर्शन के बाद वे अयोध्या और लखनऊ होते हुए दिल्ली जाएंगे। इसके बाद उत्तराखंड पहुंचकर केदारनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। यात्रा का समापन दिल्ली के इंडिया गेट पर होगा, जहां वे भारत का झंडा फहराएंगे। गुरुवार को वाराणसी पहुंचने के बाद शनिवार अपराह्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.