मैनपुरी, मई 31 -- शहर के होली पब्लिक स्कूल में काव्य गोष्ठी का आयोजन बीती रात हुआ। मैनपुरी काव्य सौरभ-2 का विमोचन कार्यक्रम भी हुआ। पूर्व प्राचार्य सत्यसेवक मिश्रा, बदन सिंह मस्ताना, श्रीकृष्ण मिश्र एड. ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। बताया कि 2017 में आए काव्य सौरभ में 85 कवियों की कविताओं का संकलन था, काव्य सौरभ-2 में 105 कवियों की रचनाएं शामिल हैं। यह पुस्तक साहित्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। अध्यक्षता डा. दीन मोहम्मद दीन, संचालन विनोद माहेश्वरी ने किया। गोष्ठी में डा. एसी तिवारी दीप ने पढ़ा कि तुम देश प्रेम का एक गीत बस गाओ तो, फिर पूरा भारत साथ तुम्हारे गाएगा। शिवदत्त दुबे शिव ने कहा कि स्वभाव काग और तन हंसा ऐसा दिखता एक धोखा है। डा. संतोष द्विवेदी ने कहा कि जो लगे अपने से उनके आप होते जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.