नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी एक्स वाइफ चारू असोपा से नाराज हैं। दरअसल, चारू असोपा ने मुंबई छोड़ दिया है। वह अपनी बेटी जिआना के साथ अपने पैरेंट्स के घर चली गई हैं। ऐसे में राजीव सेन भड़क गए। राजीव सेन ने कहा कि चारू बीकानेर में घर लेने वाली है या ले लिया है फिर कौन-सी फाइनेंशियल प्रॉब्लम? राजीव ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "चारू ने मेरी बेटी को मुझसे दूर रखने की कला में महारत हासिल कर ली है, लेकिन मुझे जियाना के लिए वाकई बुरा लगता है क्योंकि इन सबका सबसे ज्यादा असर उसपर पड़ेगा। पिछली बार मैं जियाना से इस जनवरी में मिला था। मुझे यकीन है कि वह मुझे उतना ही याद कर रही होगी जितना मैं उसे याद कर रहा हूं। जब मैं काम के लिए दिल्ली में था, तो मैंने चारू को ये पूछने के लिए कॉल किया था कि क्या मैं जियाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.