आरा, जनवरी 31 -- -कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की घटना, पैर फिसलने से डूबने की चर्चा -गुरुवार को घर से निकली किशोरी का हेतमपुर गंगा नदी के किनारे मिला शव बड़हरा। संवाद सूत्र भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में मवेशी के लिए चारा लेने निकली एक किशोरी की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को निकली किशोरी का शव शुक्रवार को हेतमपुर गंगा किनारे से बरामद किया गया। मृत किशोरी सोहरा गांव निवासी सरल राम की 16 वर्षीया पुत्री सोनी कुमारी थी। वह सातवीं की छात्रा थी। चचेरे भाई दसई राम ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह मवेशी के लिए चारा लेने के लिए बधार की ओर निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह हेतमपुर गांव स्थित गंगा नदी किनारे मछुआरे मछली मारने के लिए जाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.