लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में मझगईं वन रेंज के अंतर्गत बाघ के हमले से एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैल गई। शनिवार दोपहर मवेशियों के लिए चारा लाने गए बेला कलां निवासी 60 वर्षीय ग्रामीण पर बाघ ने गांव के पास ही हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रोजली के खेत के समीप हुई। घायल को पलिया सीएचसी ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेला कलां गांव निवासी वाजिद अली पुत्र रुस्तम शनिवार दोपहर के समय चारा लेने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के नाखूनों के पंजे वाजिद अली के हाथ और पीठ में लगे हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक बाघ जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल वाजिद अली को तत्काल इलाज के ल...