बिजनौर, अप्रैल 11 -- जंगल चारा लेने गई एक महिला से आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला की कोतवाली शहर में घटना की तहरीर दी है। कोतवाली शहर के एक गांव निवासी महिला बुधवार को अपने खेत पर पशुओं का चारा लेने गई थी। चारा लेकर लौटने के दौरान गांव निवासी आरोपी ने महिला को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर दूसरे खेत में काम कर रहा महिला का पुत्र आया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी अपने साथ गाड़ी से तीन अन्य लोगों को लेकर खेत पर आया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार की धमकी दी। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.