नैनीताल, दिसम्बर 7 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के रतौड़ा गांव में रविवार सुबह चारा लेने गई 45 वर्षीय कमला देवी पत्नी देव सिंह पेड़ से अचानक फिसलकर गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. अनिल गंगवार ने बताया कि महिला को चोटें आई थीं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने समय पर मदद कर महिला को बचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...