गाजीपुर, नवम्बर 26 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के अमारी गेट के पास मुर्गी का चारा लदा पिकअप वाहन मंगलवार की देर रात बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे दस फिट गहरी खाईं मे पलट गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। चालक पिकअप में गाजीपुर से मुर्गी का चारा भरकर मऊ के काझा गांव स्थित कंचन सिंह के मुर्गी फार्म पर ले जा रहा था। अचानक अमारी गेट के करीब सामने से बाइक सवार के आ जाने से घटना घट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...