पीलीभीत, सितम्बर 21 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई की रहने वाली रीता पत्नी विजय कुमार शनिवार की शाम घर पर लगी चारा मशीन पर चारा कटवा रही थी। मशीन में चारा लगाते समय उनका हाथ अंदर चला गया। यह देखकर परिवार के लोग डर गए। जैसे तैसे महिला का हाथ मशीन से बाहर निकल गया। हादसे में महिला की एक उंगली बुरी तरीके से जख्मी हो गई। महिला को अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...