मिर्जापुर, दिसम्बर 25 -- राजगढ़(मिर्जापुर)। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में बुद्धवार की रात पुआल का पशुओं के लिए चार काट रहे युवक की मशीन में फस कर मौत हो गयी।सूचना पर पहुची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी 46 वर्षीय अमर कुमार पुत्र शंभू ट्रैक्टर में लगे चारा मशीन से पशुओं के लिए पुआल का चारा काटने का कार्य करते थे। उसी से परिवार का भरण पोषण करते थे। वह बुद्धवार की रात कूड़ी गांव में एक किसान के खलिहान में रखे पुआल का चारा काट रहे थे। इस दौरान चारा मशीन का एक नट ढीला हो गया।अमर कुमार ट्रैक्टर बंद किये बिना ही चारा मशीन का नट कसने लगे।तभी अमर कुमार के गले से लटक रहा गमछा मशीन में फस गया।गमछा मशीन में फंसने से अमर कुमार का गला कस गया।वहीं मशीन पर काम कर रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.