अलीगढ़, नवम्बर 29 -- चारा जलाने को लेकर संघर्ष, छह घायल चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव नवाबपुर में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच पशुओं के चारे को जलाए जाने के आरोपों के बीच खूनी संघर्ष हो गया घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं वही घटना के पीछे जमीनी विवाद की बात भी सामने आई है। शुक्रवार को खेतों पर संजय उर्फ संजू के पशुओं के लिए रखे चारे में किसी ने आग लगा दी । जिसके बाद नरसिंह पक्ष पर चारे में आग लगाने का आरोप लगाया जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से लाठी डंडों से जमकर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कई लोग लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संघर्ष में महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों का जमीन को लेकर भी ...