पीलीभीत, जनवरी 26 -- पूरनपुर। थाना हजारा क्षेत्र के गांव श्रीनगर के मजरा चिरईया टोला की रहने वाले सोनी पुत्री ननकू अपने घर चारा काट रही थी। इस दौरान ओमप्रकाश पुत्र संतू, उसकी पत्नी विंद्रा, उनकी बेटी चांदनी पहुंच गई। तीनों ने सोनी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत पर ओमप्रकाश, विंद्रा और चांदनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...