मुंगेर, फरवरी 12 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। नया रामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी रामपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मवेशियों का चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आने से बच्ची के दाहिने हाथ की दो उंगलियां कट गईं। घायल बच्ची की पहचान गढ़ी रामपुर गांव निवासी निलेश कुमार की पुत्री आरती कुमारी (6 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। खेल के दौरान हुआ हादसा: पीड़ित परिवार ने बताया कि खेत के पास, जहां मवेशियों को रखा जाता है, दो बच्चियां खेल रही थीं। उसी दौरान वहां रखी चारा काटने वाली मशीन का चक्का एक बच्ची ने घुमा दिया, जबकि दूसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.