गोरखपुर, जून 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम चौरी की ग्राम प्रधान लीलावती देवी ने चारागाह की भूमि पर धान की रोपनी करने पर बुधवार को गांव के चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि सरकारी चारागाह की भूमि पर कब्जा जमाकर खेती करने के लिए मना किया गया था। इसके बावजूद भी सरकारी चारागाह की भूमि पर कब्जा करके धान की रोपनी कर दिया। पुलिस टोला सतहवा पूर्वी निवासी फूलचंद, मोहन, टोला पिपरहिया निवासी रामईश्वर व रंजता देवी पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.