भदोही, दिसम्बर 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम शैलेश कुमार ने सीएम डैशबोर्ड से कृषि, उद्यान, गो आश्रय स्थल, पशु पालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें चारागाह की जमीनों पर हरे चारे की बुवाई प्राथमिकता के आधार पर कराने को निर्देशित किए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सचान को निर्देशित किए कि तीनों तहसीलों में चारागाह की भूमि को चिन्हित कर हरा चारा बोने को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम ने कहा कि ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में गौशालाओं में रहने वाले मवेशियों को शीत से बचाव को उचित इंतजाम किया जाए। मवेशियों के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल, बोरा आदि का प्रबंध किया जाए। गौ आश्रयों स्थलों के भरण पोषण का भुगतान समय से की जाए। तैनात केयर टेकरों का समय से भुगतान करा...