लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ। ट्रेनों और स्टेशन के प्लेटफार्म पर अवैध वेंडरिंग पर रोकथाम के लिए चारबाग स्टेशन के आरपीएफ थाना की टीम और कैटरिंग स्टाफ ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनों और प्लेटफार्म की जांच की। आरपीएफ थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म छह और सात पर जांच के दौरान अवैध वेंडिंग करते हुए दो को पकड़ा गया। उनके सामान जब्त किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...