कानपुर, जनवरी 31 -- कल्याणपुर। मेरा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है.. वीडियो में यह बात कहते हुए फांसी का फंदा लगाने वाले रोहित के मामले के खुलासे में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस की टीमों ने शुक्रवार देर रात तक चारबाग स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन, सभी फुटेज में रोहित अकेले ही आते-जाते दिख रहा है। अब पुलिस की टीम में तेलीबाग, आलमबाग और अन्य इलाकों में भी छानबीन कर रही है। पनकी के रतनपुर निवासी रोहित उर्फ दीपक सिंह गौर ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रोहित ने सुसाइड के पहले एक वीडियो बनाकर अपना जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात कही थी। उसने वीडियो में और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की जानकारी पर परिजनों ने शुक्रवार को कार्रवाई की मांग को लेकर रोहित के शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया था। मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.