लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चारबाग बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर संवारने के लिए कार्यदायी कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। गुरुवार से इसका एक गेट भी बंद कर दिया है। वहीं दूसरी ओर चारबाग बस स्टेशन से संचालित बसों को आलमबाग शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। उम्मीद है कि 15 जनवरी के बाद बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। चारबाग बस स्टेशन शहर के प्रमुख स्टेशनों में से एक है। यहां से कई जिलों के बीच 24 घंटे बसों का संचालन होता है। रोजाना करीब 350 बसें आवागमन करती हैं। प्रतिदिन करीब 22 से 25 हजार लोग यात्रा करते हैं। बसों का संचालन कानपुर, राबयेरली, गोरखपुर, अयोध्या, फतेहपुर, मौरावां, उन्नाव, हैदरगढ़, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा जैसे प्रमुख शहरों तक होता है। यूपी सरकार की मंशा के अनुरुप यहां पर बस सुविधा के साथ ही वीआईपी लाउंज, कैफे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.