लखनऊ, जनवरी 2 -- चारबाग के होटलों में गुरुवार को पश्चिम और मध्य जोन की पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन में दोनों जोनों की टीमों ने करीब 70 होटलों की जांच की। पुलिस उपायुक्त पश्चिम के मुताबिक चेक किए गए होटलों में 15 के मानक नहीं पूरे थे। 10 ऐसे थे जहां सुरक्षा के कोई बंदोबस्त ही नहीं थे। हालांकि प्राथमिक जांच में किसी में कोई गैर कानूनी धंधा नहीं चलते मिला। 10 ऐसे होटल जहां कोई सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं मिले, उनके सराय एक्ट में रजिस्ट्रेशन को रद्द करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा, एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल, एसीपी चौक राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय और अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...