लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के विभिन्न इलाकों में सोमवार को मरम्मत कार्य के कारण बिजली गुल रहेगी। ऐबट रोड उपकेंद्र से सुबह 10 से रात 10 बजे तक मछली मोहाल और चारबाग क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। कपूरथला में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सेक्टर-ए और सहारा सेंटर में कटौती होगी। जीएसआई उपकेंद्र से पल्टन छावनी और अहिबरनपुर से खदरा चुंगी में दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं गोमतीनगर विश्वासखंड में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.