औरैया, जनवरी 6 -- दिबियापुर, संवाददाता।दिबियापुर से सटे गपकापुर गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। सोमवार रात चारपाई से गिरने के बाद बुजुर्ग पूरी रात फर्श पर पड़ा रहा। भीषण सर्दी के बीच घंटों तक जमीन पर पड़े रहने से उसका शरीर अकड़ गया। सुबह परिजन जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 68 वर्षीय तेज सिंह के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ गपकापुर गांव में रहता था। परिजनों के अनुसार रविवार रात खाना खाने के बाद तेज सिंह चारपाई पर सोने चले गए, जबकि उनके बेटे-बहू अपने-अपने कमरों में चले गए थे। सुबह करीब छह बजे जब परिजन जागे तो तेज सिंह चारपाई पर नहीं मिले। तलाश करने पर वह कमरे में ही जमीन पर पड़े मिले, जिनका शरीर पूरी तरह अकड़ा हुआ था। घबराए परिजन उन्हें तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वा...