मिर्जापुर, अगस्त 13 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव घर में चारपाई पर सोई महिला की सर्प दंश से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। क्षेत्र के धनसीरिया के तीलियापुर पुरवा की रहने वाली 58 वर्षीय छवकन देवी घर में अकेली रहती थी। सोमवार की रात भोजन करने के बाद घर के अंदर चारपाई पर सोई थी। रात में ही महिला को सर्प ने डस लिया। नींद में होने से महिला को पता नहीं चला। कुछ देर बाद जब महिला की नींद खुली तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। महिला ने आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने महिला के मुंह से झाग निकलता देख उसे तत्काल गांव में उपचार कराने ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तब अचेतावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने महिला को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.