झांसी, जनवरी 6 -- नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत सिविल लाइन रोड पर सोमवार को पहली महिला ऑटो चालक की हत्या की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को नए साल पर दूसरे दिन उल्दन थाना के गांव हाटी में वृद्ध की हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। मौका-ए-वारदात पर गौर करें खेत पर प्लास्टिक की बनी झोपड़ी में वृद्ध का खून से लथपथ शव पड़ा था। कपड़े लाल थे। गला रेता गया था। जो निर्मम हत्या की तरफ इशारा कर रहा था। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात सर्दीली और अंधेरी रात में झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की धारदार चीज से हत्या कर हत्यारे फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब महीपत सिंह (80) घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उनका नाती अमर प्रताप सिंह जब दादा को देखने खेत गया तो चीख पड़ा। दादा का शव खून से सना पड़ा था। तब आसपास घटना के बाद हुई। इसके बाद पूरा इलाका दहल उठा। परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.