संभल, दिसम्बर 26 -- कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय मोहल्ले में गुरुवार दोपहर चारपाई के नीचे परात में सुलग रहे कोयलों से लगी आग में चार माह का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और मासूम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। राजेश सिंह का परिवार बुधवार रात ठंड से बचाव के लिए घर में परात में कोयले जलाकर आग ताप रहा था। चार माह का मासूम रूद्राक्ष अपनी मां विमलेश के साथ चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान विमलेश जानवरों को चारा डालने चली गई और परात में जलते कोयलों को चारपाई के नीचे सरका गई। कुछ ही देर में चारपाई से लटक रही चादर ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। इस दौरान बरामदे में ...