गढ़वा, जुलाई 10 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत करके गांव निवासी 60 वर्षीय हुसैन अंसारी और उसका पुत्र 18 वर्षीय सलाहुद्दीन अंसारी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों गढ़वा से घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। उसी बीच पीछे से एक चारपहिया वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.