कोडरमा, जनवरी 2 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर मोड़ के पास मोटरसाइकिल और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजेश कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष), पिता ब्राह्मनाथ यादव, निवासी ग्राम मोहनपुर के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार यादव अपने घर से बासोडीह बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.