गौरीगंज, नवम्बर 11 -- अमेठी। संवाददाता सोमवार की देर शाम बैषणा निवासी मुरलीधर कस्बे से बाइक से घर जा रहे थे। बघवरिया गांव के पास एक चार पहिया वाहन ने उनको टक्कर मार दिया। जिससे वह बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए। वहीं उनकी बाइक चारपहिया वाहन में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती चली गई। जिसके बाद चार पहिया वाहन खड़ा कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार मुरलीधर सोमवार की देर शाम किसी काम से कस्बा आए थे। जहां से वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बघवरिया गांव के पास पहुंचे तभी एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे मुरलीधर उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। वहीं उनकी बाइक चारपहिया वाहन में फंसकर लगभग सौ मीटर तक घिसटती चली गई। जिसे देख चारपहिया वाहन चालक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर फरार हो गया। वहीं अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.