जमुई, जून 23 -- चकाई ,निज प्रतिनिधि। चकाई - देवघर मुख्य मार्ग में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के गोरीडीह मोड़ के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक बाइक को अपनी चपेट में लिया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायलों की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बोने गांव निवासी सुरेश शर्मा एवं विवेक शर्मा के रूप में की गई। दोनों आपस में रिश्ते में चाचा भतीजा बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार बाइक सवार लोग चकाई बाजार से अपने घर बोने लौट रहे थे।इसी क्त्रम में चकाई देवघर मुख्य मार्ग में गौरीडीह मोड के पास बोने गांव जाने वाली सड़क में मुड़ने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बोने गांव निवासी सुरेश शर्मा एवं विवेक शर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के स्थ...