सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- बथनाहा। थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित कोआरी मोड़ के निकट चारपहिया वाहन के ठोकर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरहा बराही पंचायत के पंचायत समिति पुत्र रवि कुमार अपने निजी चारपहिया वाहन से सीतामढ़ी जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि पंचायत समिति पुत्र रवि कुमार अपने वाहन से स्थानीय लोगों के सहयोग से सीतामढ़ी में इलाज के लिए भर्ती भी कराया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जा कर लिया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार का सिर बुरी तरह फट गया था। वहीं बेहोशी की हालत में अपने आप को सोनबरसा थाना क्षेत्र के बनरझुला का बताया। लेकिन अभी तक आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.