टिहरी, मार्च 24 -- डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर व चारधाम यात्रा के मद्देनजर विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैच वर्क व डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं कि विभिन्न विभागीय लंबित कार्यों को लक्ष्य बनाकर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभागों में प्राप्त लंबित शिकायतों का निस्तारण कर शून्य करने को कहा गया है। इसी क्रम में ईई लोनिवि बौराड़ी ने बताया कि चारधाम के मद्देनजर जनपद में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न डिविजनों द्वारा सड़कों पर पैच वर्क का कार्य किया जा रहा है। जाखणीधार-घनसाली मोटर मार्ग 4 किमी, सुलियाधार-वालकाखाल मोटर मार्ग 2 किमी, नटराज-भद्रकाली मोटर मार्ग 3 किमी, अगलाड-थत्यूड़-अलमस मोटर मार्ग 5 किमी, कुल 14 किमी का पैच वर्क कार्य कर लिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.