हरिद्वार, मई 11 -- चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों के अवैध संचालन पर परिवहन विभाग प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। रविवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने शिकायत के आधार पर राजस्थान नंबर की तीन इनोवा कार और एक टेंपो-ट्रैवल को अवैध रूप से यात्रा बुकिंग करने पर सीज कर दिया। रविवार को परिवहन विभाग को सूचना मिली कि राजस्थान नंबर के कुछ वाहन पुराने ऑल इंडिया परमिट पर संचालित हो रहे हैं। ये वाहन हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए अवैध रूप से यात्रियों की बुकिंग कर रहे हैं। सूचना पर एआरटीओ नेहा झा और प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई करते हुए एआरटीओ कार्यालय रोशनाबाद परिसर में चारों वाहनों को सीज किया। इन वाहनों के दस्तावेजों की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि चारों वाहन चारधाम यात्रा के लिए मान्य परमिट के बिना ही परिचालन कर रहे थे। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग ने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.