हरिद्वार, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या, मथुरा, काशी, प्रयागराज, हरिद्वार, बदरी विशाल और केदारनाथ केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि राष्ट्र चेतना के केंद्र बिंदु हैं। इन्हीं से भारत को शक्ति मिलती है। उत्तराखंड वास्तव में देवभूमि है और यहां के चारधाम भारत की आध्यात्मिक चेतना के मूल स्तंभ हैं। वे शुक्रवार को हरिद्वार के मूर्ति स्थापना समारोह को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कभी बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज वही प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले राज्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू है, न दंगे। यहां अराजकता नहीं, बल्कि सुशासन है। दंगा और दंगाइयों पर कर्फ्यू लग चुका है और दोनों गायब हो गए हैं। योगी ने यह ...