भागलपुर, जून 23 -- कृष्णगढ़ स्थित सरकारी आवास की चारदीवारी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़े जाने के मामले में रेफरल अस्पताल प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक ने थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास की चारदीवारी को अज्ञात व्यक्ति ने जेसीबी से तोड़ दिया। इसकी सूचना आवास में रह रहे सरकारी कर्मचारी ने दी। थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना पर जेसीबी मशीन को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.