कौशाम्बी, जनवरी 8 -- कोतवाली क्षेत्र के समदा निवासी शमसाद खां ने बताया कि उसने करीब 10 साल पहले इलाके के अंबावां पूरब गांव के बच्ची लाल से उसकी रामपुर बसोहरा स्थित पांच बिस्वा जमीन खरीदी थी। क्रय की गई जमीन में चारदीवारी का निर्माण करा दिया था। आरोप है कि छह जनवरी को समदा निवासी खुश नसीब ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बाउंड्री ढहा दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.