वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 21 -- यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चाय की टपरी चलाने वाले युवक के एकाउंट से करोड़ों की लेन-देन की गई। उधर, जब इस मामले की जानकारी खुद चायवाले को हुई तो उसके होश उड़ गए। छानबीन करने पर उसे पता चला कि उसका खाता खुलवाने वाले ने कमला नगर के एक युवक का भी खाता खुलवाया था। उसके खाते में भी करोड़ों का लेन-देन हुआ है। माना जा रहा है कि खातों का प्रयोग साइबर अपराध में किया गया है। तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा काव्य कुंज, ट्रांसयमुना कालोनी के रहने वाले लोकेश कुमार ने लिखाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पहले भारत पे कंपनी में कार्य करते थे। इस दौरान उनकी पहचान सेक्टर 15 के रहने वाले सुरेंद्र पाल सिंह से हुई थी। नौकरी छोड़कर उन्होंने अपनी चाय की टपरी खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.