कुशीनगर, मई 5 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम चतुर छपरा में चाय बनाने के दौरान रविवार की शाम एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से चाय बना रही महिला झुलस गयी। इससे रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती। इसके पहले लोगों के अथक प्रयास कर आग पर काबू पा लिया गया। महिला का इलाज खड्डा के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। खड्डा क्षेत्र के ग्राम चतुर छपरा निवासी राजू गुप्ता की पत्नी सीमा उम्र 30 वर्ष रविवार की शाम कटरैन की झोपड़ी में गैस चूल्हा पर चाय बना रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर में यकायक आग लग गई। सीमा घर से बाहर भागने की कोशिश करती कि वह आग की चपेट में आकर झुलस गयी। इस दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इससे झोपड़ी के परखचे उड़ गये तथा पूरी झोपड़ी जल कर राख हो गई। संयोग अच्छा कि सीमा सिलेंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.