एटा, नवम्बर 16 -- एटा। थाना जैथरा के गांव कसौलिया निवासी साबिरा बेगम रविवार चाय बना रही थी। बताया जा रहा है कि पास में ही डीजल भी भरा हुआ रखा था। चाय बनाते समय अचानक से आग लग गई। पास में डीजल तक आग पहुंचने पर विकराल रुप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर महिला गंभीर रुप से झुलस गई। महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। विद्युत तार की चपेट में आकर मजदूर झुलसा एटा। कोतवाली देहात के गांव सूरजपुर मडइया निवासी सुनील कुमार वली मोहम्मद चौराहा पर मजदूरी कर रहे है। रविवार को दीवार तोड़ रहे थे। पास से हाइटेंशन लाइन जा रही थी। तार की चपेट में आकर करंट लग गया। युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जानकारी पर घरवाले भी पहुंच गए और मामले में जानकारी ली है। महिला की पिटाई कर किया घायल एटा। थाना मलावन के गांव कंगरौल निवासी सीमा देवी ने...