बीकानेर, दिसम्बर 5 -- राजस्थान के बीकानेर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो मजदूरों ने 18 साल की लड़की का रेप किया और उसकी मां बचाने गई तो आरोपियों ने उसे पास के पानी के टैंक में फेंक दिया। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) निकेत पारीक ने बताया कि दोनों मजदूर महिला के घर के पास खेत में काम कर रहे थे और उन्होंने लड़की की मां से चाय मांगी थी। डीएसपी पारीक ने बताया कि मां ने पहले तो मना कर दिया था, लेकिन रात में ठंड बढ़ी तो मां ने उन्हें चाय पिलाने के लिए घर के बाहर बुला लिया। पुलिस ने बताया कि मां ने रसोई के अंदर चाय बनाई और बेटी को बाहर बैठे लोगों को चाय देने को कहा। डीएसपी पारीक ने आगे बताया कि कुछ देर बाद, उसकी मां ने अपनी बेटी को मदद के लिए रोते हुए सुना। जब वह घर से बाहर आईं, तो उन्होंने दोनों आरोपियों को बेटी ...