भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के कोयलाघाट चौक पर चाय सिगरेट की दुकान चलाने वाले अंगद कुमार ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि अनमोल यादव नाम का युवक उनकी दुकान पर आया और चाय बनाने वाले सस्पेन से उनके सिर पर हमला कर दिया। उसके बाद गल्ले में रखे पैसे भी लूट लिए। दुकानदार का कहना है कि घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...