लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह सदर चौराहे पर आमजन को चाय एवं छाछ के वितरण से हुई। इसके बाद नीलकंठ मैदान में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क वस्त्र वितरित किए गए। इसके बाद पैरामाउंट प्रशिक्षण क्लासेज में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रांत प्रवासी के रूप में पधारे प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी संयोजक अलख कान्त श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल संत ही नहीं थे, बल्कि भारत की युवा शक्ति के शिल्पकार थे। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। प्रशिक्षण क्लासेज के प्रशिक्षण निदेशक सुशील वर्मा ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सैनिकों का दायित्व नहीं ह...