मुंगेर, जनवरी 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर के गायत्री नगर स्थित वी-मार्ट मॉल के पीछे एक मकान में संचालित चाय-कॉफी व साइबर कैफे की दुकानों में ना सिर्फ यौन शोषण का अवैध धंधा पूरे परवान पर चलता था, बल्कि युवतियों को बहला-फुसलाकर यहां बुलाया जाता था और मानसिक व शारीरिक शोषण के साथ आर्थिक शोषण करने में शहर के कुछ मनचले युवक सफल हो जाते थे। बीते 19 जनवरी को थाना में दर्ज एक पोस्को एक्ट में यौन शोषण सहित जेवरात की चोरी मामले की जांच को लेकर रविवार को भागलपुर की फोरंसिक टीम जमालपुर पहुंची, और घटनास्थल की चाय-कॉफी व साइबर कैफे की दुकानों में छापेमारी की, तथा घटना की जांच में करीब दो घंटे तक जुटी रही। हालांकि पुलिस की भनक मिलने के पहले ही दुकानदार शटर गिराकर भाग निकला था। एफएसएल टीम सहित स्थानीय पुलिस ने शटर को हथौड़ा और गैस कटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.