रायबरेली, जनवरी 25 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कस्बे में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब खरौली रोड पर स्थित सराय मोहल्ले में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। यहां एक छोटी सी चाय की दुकान से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पास के एक पान की गुमटी और पीछे बने बड़े स्क्रैप गोदाम को अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि आसमान लाल हो गया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। रविवार सुबह करीब चार बजे सरायें मोहल्ला निवासी माशूक अली खरौली रोड पर छप्पर डालकर चाय की दुकान चलाते हैं। बीते शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार भोर में अचानक उनकी दुकान से लपटें उठने लगी। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पड़ोस में स्थित मोईन अहमद की पान की गुमटी और मो. रिजवान के स्क्रैप गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद पान दुकानदार ...