मेरठ, नवम्बर 18 -- देहली गेट क्षेत्र में महिला अस्पताल के गेट के पास चाय की दुकान पर देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने तमंचे से गोलियां चला दीं। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया और दुकानें बंद कराते हुए भीड़ को हटाया। रविवार देर रात चाय की दुकान पर कैफ व कादिर चाय पी रहे थे। वहां बैठे कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी नजर आए। कैफ ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर देहली गेट कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएग...