झांसी, मार्च 4 -- झांसी, संवाददाता। रक्सा टोल पर चाय पीने के दौरान आधा दर्जन लोगों ने बाप-बेटे के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डण्डों से मारपीट कर दी। इससे दोनों बाप-बेटे घायल हो गए। पीड़ित की माने तो वह छोटे भाई की शादी में शामिल होकर वापस शिवपुरी लौट रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जगदीश कुशवाहा पुत्र रामचरण निवासी कुशवाहा मोहल्ला मोहना ग्वालियर ने रक्सा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 1 मार्च को वह अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होनकर झांसी से वापस नरवर शिवपुरी जा रहा था। रक्सा टोल के आगे स्थित पेट्रोल पम्प के पास वह चाय पीने के लिए रुक गए। रात 11 बजे दुकान पर बृजलाल लोधी शराब के नशे में उसके व उसके बेटे देशराज के साथ गाली-गलौंज करने लगा। गाली देने से मना करने पर रक्सा निवासी बृजलाल, राजू राजपूत, जयवीर राजपूत, आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.