मथुरा, जनवरी 14 -- मथुरा में अचानक हुई मौत की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोवर्धन चौराहे के पास चाय की दुकान पर लोगों से बातचीत कर रहा एक युवक अचानक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र निवासी देवकीनंद सर्दी-जुकाम की दवा लेने के लिए अस्पताल आए थे। इलाज के बाद वह पास की चाय की दुकान पर रुक गए और वहां मौजूद लोगों से बातचीत करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवकीनंद पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहे थे। इसी दौरान वह स्टूल उठाने के लिए नीचे झुके, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से जमीन पर गिर पड़े। पास खड़ी एक महिला ने उन्हें संभालने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.