कौशाम्बी, फरवरी 13 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने विकास खंड कार्यालय चायल व नेवादा का शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ को जनसुनवाई प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश देते हुए दोनो ब्लॉकों के बीडीओ व एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण तलब किया है। चायल ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस एवं जनशिकायत रजिस्टर के अवलोकन के दौरान निस्तारण आख्या व शिकायतकर्ता से वार्ता अंकित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ (पं.) से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जनसुवाई किया जाए तथा जनसुनवाई/आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण/समयबद्ध करने को कहा। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को आईजीआरएस में अपलोड किया जाय और कार्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.