कौशाम्बी, जनवरी 9 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील इलाके की जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तहसील में प्रदर्शन कर समस्याओं का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने ज्ञापन में सार्वजनिक परिवहन और सड़क की बदहाल स्थिति से आमजन को हो रही परेशानियों से तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को दर्जनों किसान तहसील परिसर में जमा हुए। किसानों को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष ने कहा कि चायल में पुराना बस अड्डा है। यहां से प्रतिदिन सुबह करीब पांच बजे प्रयागराज के लिए बस जाती है। लेकिन इसके अलावा दिन में अन्य समय पर प्रयागराज, मंझनपुर अथवा कौशाम्बी के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इससे सरकारी कर्मचारियों, किसानों और मजदूरों को आवागमन में भा...