कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- तहसील चायल सभागार में मंगलवार को लेखपाल संघ के वरिष्ठ सदस्य सूर्य नारायण के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन ज्ञान सिंह पाल ने किया। समारोह में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल संघ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने सूर्य नारायण लेखपाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ किया। राजस्व कार्यों में उनकी कार्यशैली को सभी के लिए अनुकरणीय बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके व्यवहार और सहयोगात्मक दृष्टिकोण से कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी लाभ मिला। समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारिय...