कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर हिन्दुस्तान संवाद। चायल विधानसभा क्षेत्र को शीघ्र ही बड़ी सौगात मिल सकती है। शनिवार को चायल विधायक पूजा पाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र में अत्यंत आवश्यक पुल निर्माण कार्यों के संबंध में पत्र सौंपा। विधायक ने यमुना पर नवीन सेतु (यमुना सेतु) के निर्माण की मांग उठाई। प्रस्तावित सेतु विकास खंड नेवादा की ग्रामसभा मोहम्मदाबाद मजरा नन्दा का पुरवा से विधानसभा बारा के पड़ुवा प्रतापपुर तक बनाया जाना है। विधायक ने बताया कि पुल निर्माण से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों का संपर्क सुदृढ़ होगा। मुख्यमंत्री ने जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृति एवं निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। विधायक पूजा पाल ने विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.