मुरादाबाद, मई 14 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव ग्वारऊ के रहने वाले ग्रामीणों ने चामुंडा मंदिर के पास नवनिर्माण करने के मामले में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में चामुंडा मंदिर के पास एक नवनिर्माण संजय पुत्र मुकुट, मुकुट पुत्र मूलचंद चामुंडा देवी की ओर एक नया रास्ता बना रहे हैं। जबकि यहां पर कोई भी लिखित में रास्ता नहीं है। विरोध करने पर गंदी गाली दी जाती है। निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में संजय गौड़, दिनेश कुमार शर्मा, राजवीर सिंह, शिवम शर्मा, राजपाल सिंह, महावीर सिंह, ललित चौधरी, रामकुमार सिंह ,अजय पाल सिंह, छत्रपाल सैनी आदि सहित अनेको के हस्ताक्षर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.